टाटा-पटमदा मार्ग पर दो महीने में 10 सड़क हादसे, डीसी को ज्ञापन
जमशेदपुर, मई 29 -- टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत कुटीमाकली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां, रोशनी की कमी और स्पीड ब्रेकर न होने के कारण यह मार्ग हादसों का केंद्र बन गया है। सड़क के दोनों ओर 3-4 फीट ऊंची झाड़ियां होने से मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के कारण स्ट्रीट लाइट का प्रकाश भी सड़क तक नहीं पहुंच पाता। ग्राम सभा ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने तथा झाड़ियों की तत्काल सफाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- चांडिल में मात्र पांच महीने में सड़क हादसों में चली गई 44 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.