नई दिल्ली, मई 16 -- अगर आपके पास टाटा मोटर्स की नई पंच ईवी है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। टाटा मोटर्स ने इसी साल फरवरी में इस कार के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था। इसे मार्केट में बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब खबर आ रही है कि कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को गुपचुप तरीके से वापस यानी रीकॉल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाड़ी के पिछले ब्रेक में कुछ खराबी की बात सामने आई है। इसे ठीक करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। डीलर्स ग्राहकों से खुद संपर्क कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।क्या है पूरा मामला यह पूरी जानकारी Team-BHP के एक ऑनलाइन फोरम से सामने आई है। यहां पंच ईवी के एक मालिक ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें टाटा मोटर्स की तरफ से एक जरूरी मैसेज मिला है, जिसमें कहा ग...