नई दिल्ली, जुलाई 4 -- टाटा मोटर्स इस महीने अपनी दो सबसे दमदार और फ्लैगशिप SUVs पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, जुलाई में हैरियर और सफारी को खरीदने पर कंपनी 45 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी हैरियर के डीजल वैरिएंट पर ये स्पेशल बेनिफिट दे रही है। इनमें 10,000 रुपए तक की छूट और 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। सफारी पर भी कंपनी इस तरह के ऑफर दे रही है। हैरियर की एक्स-शोरूम कीमतें 13 लाख रुपए से 24.25 लाख रुपए के बीच हैं। जबकि, सफारी की एक्स-शोरूम कीमतें 13.40 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक हैं। टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी SUV लाइनअप के डीजल वैरिएंट में दो नए वेरिएंट्स जोड़े हैं। इसमें सफारी अल्ट्रा और सफारी अल्ट्रा रेड डार्क शामिल हैं। साथ ही, हैरियर अल्ट्रा और हैरियर अल्ट्रा रेड डार्क को शामिल किया है। यह कंपनी द्वा...