नई दिल्ली, जुलाई 3 -- टाटा मोटर्स ने जुलाई 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे पॉपुलर और पिछले कुछ महीनों से देश की नंबर-1 SUV बन चुकी नेक्सन पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 60,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। नेक्सन पेट्रोल पर 10,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। नेक्सन CNG पर भी यही डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलता है, लेकिन इसमें स्क्रैपेज बोनस बढ़कर 25,000 रुपए तक हो जाता है। वहीं, नेक्सन डीजल पर 20,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस ही मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख से 13.70 लाख रुपए तक हैं।टाटा नेक्सन के वैरिएंट वाइज फीचर्स टाटा नेक्सन स्मार्टइसमें पेट्रोल-5MT औ...