नई दिल्ली, अगस्त 28 -- टाटा मोटर्स (Tata Motors) बदल गया है। अब टाटा मोटर्स को Tata.Cars के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए नई कस्टमर फोकस्ड ग्लोबल ब्रैंड आइडेंटिटी बनाने के लिए TATA.CARS का नाम चुना है। टाटा.कार्स की टैगलाइन 'Nothing's Too Far' है। यह बदलाव सिर्फ ऐडवर्टाइजमेंट तक सीमित नहीं रहेगा। यह बदलाव टाटा की डीलरशिप, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सर्विस टचपॉइंट्स पर भी दिखाई देगा।बदलेगा टाटा डीलरशिप का पूरा लुक टाटा.कार्स की घोषणा के साथ कंपनी ने अपनी नई डीलरशिप डिजाइन की झलक भी दिखाई है। नई डीलरशिप मौजूदा शोरूम के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आती है। इसमें क्लीन एक्सटीरियर डिजाइन, बड़े ग्लास पैनल और टाटा की नई ब्लू थीम का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि नए रिटेल फॉर्मेट में पेट्रोल-डीजल और इलेक...