टाटा ने एक झटके में Rs.3.35 लाख सस्ती कर दी यह कार, 585 KM है रेंज; ऑफर अगस्त तक वैलिड
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर कूपे स्टाइल टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) पर भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान कर्व ईवी खरीदने पर अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 3 लाख रुपये तक कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा कर्व ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमतों के बारे में विस्तार से।डिजाइन और फीचर्स टाटा कर्व ईवी का लुक बहुत ही यूनिक और स्पोर्टी कूपे-एसयूवी वाला है। इसकी ढलान वाली छत, कनेक्टेड LED लाइट बार, और बॉडी में फिट 'फ्लश' डोर हैंडल्स इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.