नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- टाटा मोटर्स ने अप्रैल में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान किया था। अब इसका असर कंपनी के पोर्टफोलियो पर दिखने लगता है। दरअसल, कंपनी ने अपनी प्रीमियम सफारी SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। सफारी के डीजल वैरिएंट की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी वैरिएंट के आधार पर लगभग 8,700 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक की गई है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये है कि कंपनी सफारी के पेट्रोल वैरिएंट की कीमतो में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी डीजल वैरिएंट बड़ी रेंज पर लागू की गई है। इस रेंज में स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड वैरिएंट शामिल हैं। साथ ही, इनके प्लस, डार्क और स्टील्थ एडिशन वैरिएंट पर भी नई कीमतें लागू होंगी। SUV के मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के गियरबॉक्स ऑप्शंस पर इसका असर ...