नई दिल्ली, मई 27 -- टाटा नेक्सॉन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV है। हालांकि, अब नेक्सॉन की टेंशन बढ़ सकती है। ऑटो इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, महिंद्रा और होंडा अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इन सबकी टक्कर मार्केट में पहले से अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी टाटा नेक्सॉन से होगी। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी में ऐसा क्या कुछ ऑफर किया जा सकता है, जिससे टाटा नेक्सॉन की टेंशन बढ़ सकती है।Honda Sub Compact SUV होंडा ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह भारत के लिए एक बिल्कुल नई सब-4 मीटर एसयूवी डिवेलप कर रहा है। इसके 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। एसयूवी पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ फीचर-लोडेड केबिन और मॉडर्न डिजाइन ऑफर करेगी। इस एसयूवी की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू होकर लगभ...