नई दिल्ली, फरवरी 25 -- भारतीय बाजार का इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। हर साल इस सेगमेंट में दर्जनों मॉडल जुड़ रहे हैं। ऐसे में अब इस सेगमेंट की शान बढ़ाने के लिए किआ की सिरोस EV भी शामिल होने वाली है। दरअसल, कंपनी न्यू सेकंड-जेनरेशन सेल्टोस के बाद, किआ इस साल एक नई सिरोस इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी। किआ सिरोस EV की टेस्टिंग जोरों पर है। इसके टेस्ट म्यूल्स पब्लिक सड़कों पर अक्सर दिखाई दे रहे हैं। किआ सिरोस EV कैसी हो सकती है, चलिए इसकी डिटेल को जानते हैं।किआ सिरोस EV का एक्सटीरियर हाल ही में सिरोस EV का एक बहुत ज्यादा कैमोफ्लाज वाला प्रोटोटाइप आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में देखा गया, जहां किआ भारत में अपनी कारें बनाती है और फ्यूचर का इलेक्ट्रिक मॉडल भी बनाएगी। जाहिर सी बात है कि सिरोस के प्योर इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी स्प...