नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- हुंडई को अब तक इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में बड़ी सफलता नहीं मिली है। इसकी एक वजह कंपनी का कमजोर इलेक्ट्रिक फोर्टफोलियो भी माना जा सकता है। दरअसल, अभी कंपनी के पास क्रेटा इलेक्ट्रिक और आयोनिक 5 जैसे दो मॉडल ही हैं। क्रेटा का ICE अपने सेगमेंट में सालों से राज कर रहा है, लेकिन इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को अभी भी बड़ी सेल का इंतजार है। वहीं, आयोनिक 5 का पिछले 2 महीने से खाता तक नहीं खुला। हालांकि, अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पोजीशन को मजबूत करने के लिए कुछ नए मॉडल पर काम कर रही है। वो 2030 तक कई EVs लेकर आएगी। इसमें एक नई सब 4-मीटर इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है। बीते कुछ महीनों के दौरान इसके टेस्ट मॉडल अक्सर देखे गए हैं। लेटेस्ट स्पाई फोटोज में यह SUV एक चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी दिखाई दे रही है, जो टाटा नेक्सन EV के बगल म...