नई दिल्ली, अगस्त 22 -- टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। पिछले कुछ महीने में इसकी सेल्स में तगड़ा इजाफा हुआ है। हालांकि, आप इस महीने इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके वेटिंग पीरियड के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, नेक्सन पर इस महीने 4 सप्ताह करीब 28 दिन का वेटिंग पीरियड चल रहा है। खास बात ये है कि नेक्सन के ICE और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल पर लगभग एक जैसा वेटिंग पीरियड है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.39 लाख रुपए है। देश में इसकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। यह भी पढ़ें- न्यू डस्टर की बिक्री में आई बड़ी गिरावट, लॉन्च के बाद से सबसे कम ग्राहक मिलेटाटा नेक्सन के वैरिएंट वाइज फीचर्स टाटा नेक्सन स्मार्टइसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें ...