नई दिल्ली, अगस्त 6 -- टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन का नया नेक्सन कैमो एडिशन (Nexon Camo Edition) लॉन्च कर दिया है। सीमित समय के लिए पेश किए गए इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे क्रिएटिव और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में पेश किया है। इस नए एडिशन में एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग डिटेल्स और कुछ काफी काम के नए टेक अपडेट्स दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसके रेगुलर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं इस नई गाड़ी में क्या खास देखने को मिलता है।एक्सटीरियर और इंटीरियर में नया लुक लुक्स और डिजाइन की बात करें तो नेक्सन कैमो एडिशन को दो एकदम नए और खास एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस में लाया गया है। इनमें मुन्नार मिस्ट (Munnar Mist) ...