जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन का नया कोचिंग डिपो बनने के बाद स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी है। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुध हुरिया ने झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक कुमार को यह जानकारी दी। हालांकि, टाटानगर से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का मार्ग स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व में टाटानगर से बनारस या बिलासपुर मार्ग पर वंदे भारत चलाने पर चर्चा हुई थी। अगस्त 2024 में टाटानगर की वाशिंग लाइन नंबर एक को वंदे भारत ट्रेन के लिए अपग्रेड कर हाइटेंशन तार दौड़ाया गया। इसके बाद पटना एवं बरहमपुर वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ था। सितंबर 2023 से टाटानगर होकर रांची और सितंबर 2024 से राउरकेला से हावड़ा वंदे भारत ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलती हैं। बता दें कि टाटानगर दपूर्व रेलवे जोन का मॉडल स्टेशन है। इससे पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.