धनबाद, फरवरी 5 -- सिजुआ। टाटा डीएवी स्कूल में बुधवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दिक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषण से हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रानी बनर्जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.