धनबाद, फरवरी 5 -- जोड़ापोखर। जामाडोबा टाटा डीएवी स्कूल में बुधवार को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर शुरुआती समय में इसकी पहचान हो जाए तो इसका इलाज हो सकता है। कैंसर से बचाव के तरीके के बारे में लोगों को बताना जरूरी है। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि इससे बचने के लिए लोगों को तंबाकू, धूम्रपान, गुटखा और शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.