चाईबासा, दिसम्बर 6 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शुक्रवार को साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के 158 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी देशभक्त, डॉक्टर, आदर्श शिक्षक, डायनासोर, वकील आदि के परिधान में आए थे। अभिभावकों ने भी अपनी सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुंइया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे भविष्य की सृजनात्मक इकाई है। मंच संचालन जूनियर सीसीए प्रभारी जे.रमा ने किया। अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में शिक्षिका मिली आचार्या के साथ बी. सुजाता पाल सक्रिय रही। तकनीकी सहायता शिक्षिका कुसुम कुमारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका अंतरा चौधरी ने किया | इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.