धनबाद, फरवरी 12 -- जोड़ापोखर। टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई । विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर और स्वामी दयानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के सभी बच्चे,शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी स्वामी दयानंद सरस्वती को पुष्प अर्पित किए। आभीक श्रीवास्तव ने हिंदी में और असद हुसैन ने अंग्रेजी में स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में बताया। अमृता कुमारी ने स्वामी दयानंद से संबंधित प्रश्न किए जिसका उत्तर बच्चों ने दिया। शिवम् दास ने स्वामी दयानंद सरस्वती पर आधारित सुंदर भजन गाया।स्वयंका महापात्रा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया।कनक और उसके समूह ने वैदिक मंत्र पर सामूहिक नृत्य किया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी बच्चों को वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.