टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में तनाव प्रबंधन सत्र का आयोजन
धनबाद, मई 14 -- जोड़ापोखर। टाटा डीएवी स्कूल, जामाडोबा में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को 'तनाव प्रबंधन' पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता काउंसलिंग साइकेट्रिस्ट कोमल अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षा के तनाव, समय प्रबंधन, गहरी सांस लेने की तकनीक और पर्याप्त नींद के महत्व पर व्यावहारिक टिप्स दिए। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक पाठक के स्वागत गीत और डालिया मुखर्जी के स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य अमितावा दासगुप्ता ने छात्रों को सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया। अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया। सत्र का समापन शिक्षिका श्रुति के मधुर गीत के साथ हुआ। मौके पर विद्यालय के सभी संबंधित शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.