टाटा डीएवी सिजुआ में कैरियर गेटवे कार्यक्रम हुआ
धनबाद, अक्टूबर 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। विद्यार्थियों को सही करियर दिशा व उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के प्रांगण में धनबाद करियर गेटवे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियो ने भाग लिया और विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, करियर विकल्पों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति एवं भविष्य की संभावनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर कलिंगा इनभरसिटी, एसआर इनभरसिटी, एसआरएम इनभर सहित कई विश्वविद्यालयों ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं करियर अवसरों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपनी रुचि एवं भविष्य के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों को समझा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.