धनबाद, अक्टूबर 5 -- विद्यार्थियों को सही कॅरियर दिशा व उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में धनबाद करियर गेटवे कार्यक्रम हुआ। इसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, कॅरियर विकल्प, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति व भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। कलिंगा यूनिवर्सिटी, एसआर यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी समेत कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपनी रुचि व भविष्य के अनुरूप करियर विकल्पों को समझा। कार्यक्रम उच्च शिक्षा की संभावनाओं को जानने और सही करियर विकल्प चुनने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। यह भी पढ़ें- Shamli News: कैरियर मेले में विद्यार्थियों को दिए ग...