टाटा डीएवी में समर कैंप का आयोजन
चाईबासा, मई 21 -- नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में 15 मई से 20 मई 2026 तक साप्ताहिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने दीप जला कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी। समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें चित्रांकन, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, बटरफ्लाई क्राफ्ट, एरोप्लेन मॉडल तथा हाउस एक्टिविटी प्रमुख रहीं। साथ ही बच्चों को वार्मअप एक्सरसाइज, ज़ुम्बा, टिक-टैक-टो, हुला-हूप्स सहित विभिन्न मनोरंजक खेल भी खेले गए। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं रचनात्मक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.