रामगढ़, जून 29 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह (बड़गांव-चैनपुर) में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होकस पोकस मैजिक शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जादू और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच और तार्किक चिंतन की सीख भी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने प्रसिद्ध जादूगर विश्वजीत को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए किया। इस अवसर पर टाटा स्टील के राकेश कुमार का भी विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। मैजिक शो के दौरान जादूगर विश्वजीत ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से बच्चों को रोमांचित कर दिया। जादुई करतबों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान,...