रामगढ़, अक्टूबर 31 -- केदला, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल चैनपुर के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है जब विद्यालय के चार प्रतिभाशाली छात्रों का चयन झारखंड स्पीड खो-खो टीम में हुआ है। अयान प्रसाद का चयन अंडर-14 टीम में उप कप्तान के रूप में हुआ है। वहीं रंजीत कुमार, वतन कुमार एवं राजवीर कुमार का चयन अंडर-17 टीम में किया गया है। ये सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर रवाना हुए हैं। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई है। विद्यालय की शिक्षिका रिया कुमारी ने बताया कि ये चारों खिलाड़ी निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के कारण इस स्तर तक पहुंचे हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.