धनबाद, जनवरी 13 -- जोड़ापोखर। टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा की विशेष प्रार्थना सभा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रार्थना सभा में उपस्थित बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद जी को याद किया। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक नीरज सिन्हा, रोशन कुमार ने विचार रखा। अंजली ने स्वामी जी से संबंधित प्रश्न पूछा। मंच संचालन आठवीं कक्षा की छात्रा अमृता ने किया। इस मौके पर हवन-पूजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.