रामगढ़, अप्रैल 19 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर में आज रविवार को महात्मा हंसराज जी की 162वीं जयंती समर्पण दिवस के रूप में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं शांतिमय हो गया। इसके बाद महात्मा हंसराज जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। इसके उपरांत वैदिक परंपरा के अनुसार हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आहुति देकर शुद्धता, सेवा एवं समर्पण का संदेश ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- डीएवी कास्टर टाउन में महात्मा हंसराज की जयंती पर वैदिक हवन यज्ञ इस अवसर पर बच्चों ने महात्मा हंसराज जी का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.