टाटा डीएवी चैनपुर को बंद करने के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का मोर्चा
रामगढ़, जून 23 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर को बंद किए जाने के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में अभिभावकों, छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इस संबंध में उपायुक्त रामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय बंद करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा छात्र हित में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- सत्र के बीच क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल बंद होने से बवालआवश्यक जानकारी ज्ञापन में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंत तक विद्यालय बंद करने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसके विपरीत, सत्र 2026-27 के लिए नए नामांकन लिए गए, फीस जमा कराई गई और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अचानक विद्यालय बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.