टाटा डीएवी के बच्चों ने जाना आग बुझाने का तरीका
चाईबासा, अप्रैल 17 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में गुरुवार को बच्चों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर टाटा स्टील नोवामुंडी से अग्नि शमन विशेषज्ञ दिनेश कुमार पासवान अपनी टीम के साथ पहुंचे हुए थे। पासवान ने अग्निशमन सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने कहा कि आग बहुत जल्दी फैलकर बड़े पैमाने पर जान मॉल की क्षति पहुंचाता है। इसलिए इसके रोकथाम की तकनीकी जानकारी बच्चों में होना आवश्यक है। मंच संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र एवं सचिन चंद्र साह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल में फायर अलार्म व स्मोक डिटेक्टर का होना जरूरी यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों व डीवीसी कमियों को मिल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.