नई दिल्ली, अगस्त 11 -- टाटा ट्रस्ट्स के अंदरखाने चल रहे विवाद के बीच एक और बड़ा इस्तीफा हुआ है। दरअसल, टाटा ट्रस्ट्स के वाइस-चेयरमैन विजय सिंह ने 14 अगस्त को अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने से पहले ही सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टी का पद छोड़ दिया है। पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह ने SRTT में दोबारा कार्यकाल न लेने का फैसला किया है। हालांकि, वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के ट्रस्टी बने रहेंगे। बता दें कि टाटा ट्रस्ट्स मुख्य रूप से SRTT और SDTT का हिस्सा है और ये ग्रुप होल्डिंग कंपनी के लगभग 66 प्रतिशत हिस्सा कंट्रोल करते हैं। टाटा ट्रस्ट्स में कई मतभेद ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब टाटा ट्रस्ट्स के भीतर कई तरह के मतभेद चल रहे हैं। बीते कुछ समय से विवाद था और यही वजह है कि सर रतन टाटा ट्रस्ट की ट्रस्टी मीटिंग करने की क्षमता को सी...