घाटशिला, मार्च 28 -- गालूडीह।बाघुडिया पंचायत के केसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टाटा ट्रस्ट परियोजना के तहत किसानों के लिए खेती से सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में सोमदीप दास और राणा महापात्र थे इसके साथ प्रखंड कोर्डिनेटर श्याम सोरेन हांसदा उपस्थित थे।किसानों को खरीफ और रवि फसल को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कम लागत पर अच्छी फसल , किसानों का आय दुगना कैसे हो इसकी जानकारी दी गई।श्याम सोरेन हांसदा ने बताया कि घाटशिला प्रखंड में कुल 3500 किसानों को प्रशिक्षण देना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गालूडीह ज़ोन के तीन पंचायत बाघुडिया,बडाखुशी और चुडिंदा को चयनित किया गया है ।टाटा ट्रस्ट परियोजना के तहत वहां के किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...