टाटा टेक्नोलॉजीज के बिक गए 21 लाख शेयर, बेचने वाले का कंपनी से तगड़ा कनेक्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Tata Technologies news: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज को लेकर एक नई खबर आई है। टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक पैट्रिक रेमन मैकगोल्ड्रिक ने बीएसई पर खुले सौदे के जरिये कंपनी में करीब 165 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी घटा दी।किस भाव पर बेचे गए शेयर जानकारी के मुताबिक मैकगोल्ड्रिक ने चार चरणों में 21 लाख शेयर बेचे, जो पुणे स्थित वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विस कंपनी में 0.51 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। डील के तहत शेयर 785 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे गए, जिससे लेनदेन का कुल मूल्य 164.85 करोड़ रुपये रहा। शेयर बिक्री के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज में मैकगोल्ड्रिक की हिस्सेदारी 1.13 प्रतिशत से घटकर 0.62 प्रतिशत रह गई। टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.