मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो पर मंगलवार को 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इस कारण 13211 दानापुर इंटरसिटी और 15231 गोंदिया एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदलना पड़ा। ये दोनों ट्रेनें नियमित प्लेटफॉर्म दो से खुलती हैं। टाटा-थावे के खड़ी होने के कारण दोनों ट्रेनों को प्लेटफॉर्म तीन से रवाना किया है। ऑपरेटिंग विभाग की ओर से बताया गया कि टाटा-थावे एक्सप्रेस के आगे 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और 15293 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस को हाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। इससे सुरक्षा को लेकर टाटा-थावे को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रोकना पड़ा था। यह भी पढ़ें- 23 को हटिया और पुरुलिया की ट्रेनें होंगी रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.