नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- टाटा ग्रुप में चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदलने जा रहा है। टाटा ट्रस्ट के बहुमत ट्रस्टियों ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने के पक्ष में मतदान किया है। चंद्रशेखरन को पांच साल का अतिरिक्त कार्यकाल देने के फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। CNBC-TV18 ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया है कि टाटा ट्रस्ट के 5 में से तीन ट्रस्टियों ने कानूनी कार्रवाई के पक्ष में वोट दिया। इनमें टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, उनके बेटे नेविल टाटा और भास्कर भट्ट शामिल हैं। वहीं, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।नोएल टाटा की आपत्ति को टाटा संस ने दरकिनार कर दिया था दरअसल, 17 सितंबर को टाटा संस के बोर्ड की बैठक में च...