नई दिल्ली, जून 30 -- टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी वोल्टास (Voltas) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने यह ऐलान कंपनी की 72वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान किया। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्रेंट (Trent) के चेयरमैन पद से भी हटने का फैसला सुनाया था। ऐसे में टाटा ग्रुप की कई बड़ी कंपनियों में नेतृत्व परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Rs.20 के इस शेयर में आई तूफानी तेजी! BSNL की इस खबर से स्टॉक में लगा अपर सर्किट यह भी पढ़ें- बिकवाली मोड में शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में भी सुस्ती AGM को संबोधित करते हुए नोएल टाटा ने कहा कि यह उनके लिए वोल्टास के चेयरमैन के रूप में आखिरी A...