टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव: नोएल टाटा 4 कंपनियों के नहीं रहेंगे चेयरमैन, इन 2 से भी हो रही विदाई
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नोएल टाटा ग्रुप की छह कंपनियों के बोर्ड स्तर के पदों से हटने जा रहे हैं। वह 4 कंपनियों ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कार्पोरेशन और टाटा इंटरनेशनल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद छोड़ेंगे। इसके अलावा टाटा स्टील और टाइटन में वाइस चेयरमैन के पद से भी उनकी विदाई होगी। इन पदों से हटने के बाद नोएल टाटा को चेयरमैन एमेरिटस बनाया जाएगा। हालांकि, वह टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन बने रहेंगे और टाटा संस के बोर्ड में ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के रूप में भी काम करते रहेंगे। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की करीब 66% हिस्सेदारी है।इन कंपनियों में नए चेयरमैन की नियुक्ति नोएल टाटा के हटने के बाद टाटा इंटरनेशनल की कमान टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन संभालेंगे। वहीं, वोल्टास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.