नई दिल्ली, फरवरी 23 -- TCS Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों की कीमतों में इस महीने अधिक बिकवाली देखने को मिली है। जिसकी वजह से टीसीएस का शेयर 14 प्रतिशत फरवरी के महीने में टूट चुका है। इस गिरावट के पीछे की वजह एआई के कारण होने वाली समस्याओं और आईटी सर्विस कंपनी पर उसके प्रभाव को माना जा रहा है। सोमवार का दिन भी टीसीएस के शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा है। आज सोमवार को स्टॉक मार्केट में तेजी के विपरीत टीसीएस का शेयर 1 प्रतिशत टूट गया है। बीएसई में आईटी कंपनी का शेयर 2686.65 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में टीसीएस का शेयर 2660.45 रुपये के लेवल तक आ गया। शेयर बाजार के बंद होने के समय पर टीसीएस का शेयर बीएसई में 0.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2675.85 रुपये के लेवल पर था। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.