नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टॉस (Voltas) ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज (Atomberg Technologies) की सब्सिडियरी एटमबर्ग एनोवेशन (Atomberg Innovation) के साथ JV (Joint Venture) समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत में AC (Room Air Conditioner) के कंप्रेशर (Compressor) विकसित करने, उनका निर्माण करने और बाजार में बेचने का काम करेंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। इस जॉइंट वेंचर में वोल्टॉस (Voltas) की 50% हिस्सेदारी होगी। खास बात यह है कि दोनों कंपनियां इस कारोबार में बराबर की हिस्सेदार होंगी, लेकिन समझौते के मुताबिक वोल्टॉस (Voltas) को जॉइंट वेंचर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की संरचना नियंत्रित करने का अधिकार मिलेगा। इस वजह से स...