नई दिल्ली, मई 11 -- Tata group stock: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd) के शेयरों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव मार्च 2020 के बाद पहली बार किसी एक दिन में इतना चढ़ा है। बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 1211.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1279.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर इस स्टॉक का दाम 1273.75 रुपये के स्तर पर था। यह भी पढ़ें- डॉली खन्ना के निवेश वाली कंंपनी का शेयर 17% चढ़ा, क्या है तेजी की वजह?एक्सपर्ट्स हैं बुलिश (Tata Consumer Products Ltd target price) ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन स्कैस की रिपोर्ट के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत...