नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Trent Ltd Q1 Business updates: टाटा ग्रुप की चर्चित कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के दाम में यह गिरावट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद दर्ज की गई है। कंपनी ने सोमवार को मार्केट के बंद हो जाने के बाद बिजनेस अपडेट दिया था। ट्रेंट लिमिटेड ने बताया था कि अप्रैल-जून तिमाही में आमदनी 19 प्रतिशत बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 4871 करोड़ रुपये थी। यह भी पढ़ें- आज 6 कंपनियों के IPO की लिस्टिंग, कुछ का GMP शानदारट्रेंट लिमिटेड ने खोले 20 नए स्टोर कंपनी ने रिटेल स्टोर की संख्या में पहली तिमाही के दौरान भी इजाफा किया है। 30 जून 2026 को ट्रेंट लिमिटेड के स्टोर की संख्या बढ़कर 1312 हो गई है। कंपनी के...