टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस कतरास व चंद्रपुरा में भी रुकेगी
धनबाद, अगस्त 12 -- धनबाद। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस का चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। 17 से 28 अगस्त तक ठहराव दिया गया है। टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस शाम 6.03 बजे चंद्रपुरा और शाम 6.36 बजे कतरासगढ़ पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। हालांकि वापसी में गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस कतरासगढ़ और चंद्रपुरा में नहीं रुकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.