जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- चाईबासा।टोंटो थाना अंतर्गत बमियांबासा मध्य विद्यालय के शिक्षक 57 लक्ष्मण लागुरी की टाटा गुवा पैसेंजर के चपेट करने से मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के सिगपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक टोंटो थाना अंतर्गत पदमपुर का रहने वाले थे।इस समय मुफस्सिल थाना अंतर्गत महुलसाइ में एक किराए के मकान में रहते थे।यही से हर दिन अपना स्कूल जाते और आते थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे। सुबह लगभग 10 बजे मृतक अपनी स्कूटी को सिंगहपोखरिया रेलवे स्टेशन के आगे खड़ा किए थे।इस के बाद रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे,उसी दौरान टाटा गुवा पैसेंजर आ गया,जिस के उसके चपेट में वह आ गए। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल से शव को उठा कर दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.