चाईबासा, मई 26 -- चाईबासा। टाटा कॉलेज के सभागार में कोल्हान छात्र संघर्ष समन्वय समिति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित/लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस व्यवस्था के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन चलाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बिना छात्र-छात्राओं की राय लिए जबरन क्लस्टर सिस्टम लागू करना चाहता है। जो पूरी तरह छात्र विरोधी एवं अव्यवहारिक निर्णय है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रणाली के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वव...