चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा, संवाददाता। टाटा कॉलेज चाईबासा के प्राचार्य के तबादले के विरोध में छात्रों ने सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा परिसर में प्रदर्शन किया। झारखंड छात्र मोर्चा पश्चिम सिंहभूम के बैनर तले तथा पूर्व छात्र नेता पीपुन बारीक एवं झामुमो छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। धरना-प्रदर्शन के पश्चात छात्र प्रतिनिधिमंडल ने केयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इसमें टाटा कॉलेज चाईबासा के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुदेश चंद्र दास को पुनः उनके पद पर स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि विश्वविद्यालय में हाल के दिनों में प्राचार्यों एवं वरिष्ठ शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.