टाटा कॉलेज चाईबासा की नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत
चाईबासा, मई 24 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान छात्र संघर्ष समिति के संयोजक प्रीतम प्रकाश पूर्ति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने टाटा कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य का पौधा भेंट कर स्वागत किया। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, छात्रहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है तथा कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित कक्षाएं, आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। प्राचार्य ने भी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.