नई दिल्ली, मई 5 -- tata group stock: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Tata Technologies) के शेयरों की कीमतों आज मंगलवार को 11 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 659.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल 14 रुपये, डीजल Rs.18 होगा महंगा? चुनाव खत्म; बढ़ोतरी के लिए रहें तैयार!कितना रहा नेट प्रॉफिट (Tata Technologies Q4 results 2026) टाटा टेक्नोलॉजी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 204.17 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 188.87 कर...