जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- टाटानगर रेलवे के पूर्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा को आद्रा रेल मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक बनाया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। बताया जाता है कि शंकर झा का अगस्त 2025 में प्रमोशन हुआ था। अभी वह मंडल मुख्यालय में कार्यरत थे। एसीएम पद पर पहली बार आद्रा में नियुक्त किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...