धनबाद, मार्च 6 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी (58) का टाटा भेलाटांड़ कॉलोनी में गुरुवार की अहले सुबह निधन हो गया। बुधवार को होली पर्व के मौके वह दिन भर परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों के साथ जमकर होली खेला था। रात को भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक जब वह सोकर नहीं उठा तो पुत्र उठाने गया तो वह नहीं उठा। उनके पुत्र ने तत्काल आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 28 फरवरी 2025 को उनकी पत्नी का भी निधन इसी तरह हो गया था। उन्होने बीते वर्ष ही कंपनी से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी। मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र है। उनके निधन की खबर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.