नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- मुंबई। मुंबई में 17 सितंबर को निर्धारित टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस बैठक में तीन अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ चर्चा हो सकती है - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हालिया फैसले के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्धता की संभावना, एन चंद्रशेखरन के बाद नए चेयरमैन के नाम का फैसला और दो प्रमुख टाटा ट्रस्ट में से एक में बना प्रशासनिक गतिरोध। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और वाहन तक बनाने वाले इस विशाल औद्योगिक समूह की होल्डिंग कंपनी ने अपना गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का पंजीकरण वापस करने के लिए आवेदन किया था, जिसे पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक ने खारिज कर दिया। यह भी पढ़ें- टाटा संस लिस्टिंग मामला: RBI ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल किया केविएट, क्या हैं इसके मायने? यह भी पढ़ें- RBI के इ...