नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कंपनी के बिजनेस मॉडल, वित्तीय सेहत, मैनेजमेंट और उसके फंडामेंटल्स को देखकर लंबी अवधि के लिए लगाया गया दांव आपको मालामाल कर सकता है। टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan) इसका बेहतरीन उदाहरण है। टाइटन के शेयरों ने 25 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। टाइटन के शेयरों में 25 साल पहले लगाए गए 10 हजार रुपये अब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बन गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक रहे और 'बिग बुल' नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला ने भी टाइटन पर बड़ा दांव लगाया था। टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी ने 25 साल की अवधि में 1 बार बोनस शेयर दिया और अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी किया है। 10 हजार रुपये के ऐसे बन गए 3 करोड़ रुपये से ज्यादाटाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर 16 अक्टूबर 2001 को 1.45 रुपये के स्प्लिट/बोन...