जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर। मालगाड़ियों के ट्रेन मैनेजर को टाटानगर से सीनी जाकर ड्यूटी ज्वाइन करना पड़ रहा है। इससे ट्रेन मैनेजर में आक्रोश है जबकि चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक से मिलकर इस व्यवस्था की शिकायत की है। इससे वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक ने मेंस कांग्रेस के नेताओं को आश्वासन दिया कि 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार करने के साथ ऐसी ड्यूटी व्यवस्था को बंद की जाएगी। जानकार बताते हैं कि, सीनी से ड्यूटी सिस्टम के कारण सिर्फ टाटानगर नहीं बल्कि आदित्यपुर, गम्हरिया, बृजराजपुर और कांड्रा के रेल कर्मचारी भी परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...