नई दिल्ली, मार्च 2 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में पिछले कुछ दिन से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 503 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 57 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों ही जापान की एक दिग्गज कंपनी से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 914.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 294.10 रुपये है। 5G MIMO रेडियो की सप्लाई के लिए मिला है ऑर्डरटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने बताया है कि उसे 5G मैसिव MIMO रेडियोज की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए जापान की दिग्गज कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन से एक बड़ा कॉन...